गोला: गगहा के खजुरी गांव में बाथरूम में मिला 74 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पैर फिसलने से सिर में चोट लगने पर मौत की आशंका
Gola, Gorakhpur | May 19, 2026 गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खजुरी में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मकान के बाहर बने बाथरूम में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 74 वर्षीय राम किशुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गांव के एक परिवार के मकान की देखरेख करते थे, जबकि मकान मालिक ज्यादातर समय लखनऊ में रहते हैं।