पटेरा: वारिश से भरभराकर गिरा कच्चा घर,गृहस्थी का सामान नष्ट,पटवारी पर आरोप,बोरी कला गांव की घटना
Patera, Damoh | Sep 24, 2026 बोरीकला गांव में कच्चा घर अचानक भर भराकर गिर गया, घटना में घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया,पीड़ित रामलाल कुशवाहा ने बताया कि बारिश के कारण घर गिर गया,छप्पर से मलवा गिरने से अंदर रखा कूलर,पंखा,खाने पीने का सामान खराब हो गया आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने घटना की सूचना राजस्व विभाग,हल्का पटवारी को दी लेकिन कोई भी अमला स्थल निरीक्षण को नही पँहुचा।