रामगढ़ चौक: तेतरहट पुलिस ने गुणसागर गांव से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया ज़ब्त
गुणसागर में मंगलवार 4 बजे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया है।जिसपर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सूचित किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया की SP के दिशा निर्देश पर अवैध बालू को लेकर कार्यवाई की गई।जहां सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को खदेड़ कर पकड़ा है।लेकिन चालक फरार होने में सफल रहा।