शाहजहांपुर: डीएम ने कहा, गेहूं खरीद का लक्ष्य समय पर पूरा करें, मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गेहूं खरीद, खाद्य सुरक्षा और जिला पूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को गेहूं खरीद का निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने और क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। इ