विदिशा नगर: गेहूं खरीदी में देरी से नाराज़ किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विदिशा में भारतीय किसान संघ ने कृषि उपज मंडी में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पत्रकार वार्ता कर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है—पहले 16 मार्च, फिर 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल कर दी गई है। इससे फसल खेतों में पड़ी है और नुकसान का खतरा बढ़ गया है। मंडी में भाव गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान है।