अवंतिपुर बड़ोदिया: कुणाल चौधरी का आरोप: मोदी-शिवराज किसानों को मजदूर बनाने की साजिश रच रहे हैं
शुजालपुर। क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी और शिवराज सरकार की नीतियां किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय उन्हें मजदूर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। चौधरी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, वहीं खाद, बीज और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।