महोबा: महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कजली महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, कजली मेला 29 अगस्त से 7 दिन चलेगा
Mahoba, Mahoba | Jul 30, 2026 महोबा में कजली मेला 29 अगस्त से 4 सितंबर तक मनाया जाएगा। डीएम गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में बुंदेली थीम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, सफाई, पार्किंग और दुकानों के लिए ई-लॉटरी के निर्देश दिए। मेले में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। एसपी शशांक सिंह ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए।