सहारनपुर: तीन राज्यों में BJP की जीत, दिल्ली से सहारनपुर तक कार्यकर्ता घंटाघर पर जश्न में डूबे
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली से लेकर सहारनपुर तक उत्सव में सोमवार शाम 5:00 बजे मग्न नजर आए। सहारनपुर के घंटाघर पर बड़ी संख्या में एकत्र BJP कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर ठुमके लगाए, आतिशबाजी की और हर्षोल्लास मनाया।