UP | हापुड़ में तनावपूर्ण माहौल
जातीय हिंसा का शिकार बताए जा रहे दलित युवक दीपक का शव उनके गांव पहुंच चुका है। शव पहुंचने के बाद गांव में हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हापुड़ के अलावा दो अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। इससे पहले शहर में एक स्थान पर जाम लगाकर दलित समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।