हज़ारीबाग: खजांची तालाब में दर्दनाक हादसा, डूबने से युवक की मौत
हजारीबाग के खजांची तालाब में डूबने से युवक कमांडो वर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दोस्त के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में चला गया। काफी तलाश के बाद सदर विधायक Pradeep Prasad की पहल पर गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटों के रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।