रामगढ़: चार साल से फरार इनामी आरोपी को नौगांवा हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया, अपहरण और ₹70 हजार की लूट मामले में
Ramgarh, Alwar | Jul 28, 2026 रामगढ़ क्षेत्र की नौगांवा थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे अपहरण और ₹70 हजार की लूट के मामले के इनामी आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹2,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे हरियाणा बॉर्डर से दबोचकर मंगलवार दोपहर 12 बजे रामगढ़ न्यायालय में पेश किया।