बक्सर: बक्सर में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसपी और डीएम ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने का ढिया संदेश
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 मोहर्रम के मद्देनजर जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया। एसपी शुभम आर्य और डीएम साहिल के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च शाम 6:30 बजे ज्योति प्रकाश चौक से शुरू हुआ। पुलिस बल के साथ यह जुलूस खलासी मोहल्ला होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।