बरेली: योग दिवस पर बरेली पुलिस का दमदार प्रदर्शन, एडीजी-डीआईजी संग हजारों जवानों ने किया योग, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली के परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम (स्वस्थ आयु के लिए योग)" रही। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा रहे।