हज़ारीबाग: सिलवार जगन्नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, एसपी अमन कुमार ने पत्नी संग की विशेष पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सिलवार श्री जगन्नाथ धाम में रथ यात्रा महोत्सव के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने रथ यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।