बांदा: बछेही गांव में मामूली झगड़े पर 6 लोगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Nov 14, 2025 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछेही गांव में मामूली झगड़े पर 6 लोगों नें युवक को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल युवक का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन शुक्रवार को बांदा जिला अस्पताल में कराया है। घायल युवक बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछेही गांव निवासी है।