मुरादाबाद: मुंडा पांडे में प्रधान के पुत्र के साथ पूर्व प्रधान और उसके चार पुत्रों ने की मारपीट मुकदमा हुआ दर्ज
वरवारा खास निवासी प्रधान इशरत जहां के पुत्र तौफीक ने बताया। कि 27 जनवरी को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पूर्व प्रधान महमूद अपने 4 पुत्रो के साथ आया और उसके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। इस संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपी पूर्व प्रधान और उसके चार पुत्रों के खिलाफ मारपीट धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है।