खगड़िया: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत बापू मिडिल स्कूल में वृक्षारोपण के साथ की गई
खगड़िया में भी आज से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इसको लेकर खगड़िया नगर परिषद स्थित बापू मिडिल स्कूल में आज एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जहां उप- विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, जिला परिषद अध्यक्ष नितिका कुमारी और नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से फलदार पौधे लगाकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत किए।