छबड़ा: छबड़ा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया विजय दशमी का पर्व, 50 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन
Chhabra, Baran | Oct 21, 2026 छबड़ा। कस्बे में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नदी दरवाजा स्थित रावण चौक पर 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए शाम से ही बड़ी संख्या में शहरवासी और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग रावण चौक पर पहुंचने लगे। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। विजयदशमी के आ