मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुन्दरी तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद, 12 घंटे से थे लापता, एमएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी स्थित तालाब से गुरुवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। बुजुर्ग की पहचान कुंदरी निवासी सोहराई यादव के रूप में हुई है। बुजुर्ग 12 घंटे से लापता थे। सुबह में शौच करने गए लोगों ने बुजुर्ग की डेड बॉडी तालाब में देखी। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान की। सुबह 11 एमएमसीएच में डेड बॉडी का पीएम हुआ।