छतरपुर नगर: हीट वेव से बच्चे की मौत, माँ को गहरा सदमा, छतरपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के चरखारी निवासी मोहम्मद सलीम के परिवार में दर्दनाक हादसा सामने आया है। हीट वेव की चपेट में आने से बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां सहन नहीं कर सकीं और उनकी भी मौत हो गई।