भोगांव: भोगांव में अधिवक्ता के साथ अभद्रता के मामले में SDM से वार्ता के बाद अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म की
भोगांव क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग के नाम पर अभद्रता की गई थी जिसमें अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी थी वही तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष ने एसडीएम,क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक के साथ वार्ता कर चौथे दिन कलम बंद हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की। आगामी सोमवार से तहसील की सभी अदालतों में पूर्व की भांति संचालित होगा न्यायिक कार्य।