रघुनाथपुर: शब-ए-बरात पर्व पर मुस्लिम समुदाय ने रातभर की इबादत
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शब-ए-बरात पर्व मनाया गया। जहां मुस्लिम समुदायों ने रोजा रखकर घर को मोमबत्तियां से रोशन कर पूरी रात अल्लाह की इबादत की। साथ ही घरों में मीठे पकवान बनाकर गरीबों में बांटा। शब-ए-बरात लैलातुल बरात के नाम से भी जाना जाता है।