सांगानेर: जयपुर के जयगढ़ किले पर जापानी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ करने वाले 5 बदमाशों में से एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर के जयगढ़ किले पर जापानी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ मामले में आमेर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रामगंज थाना क्षेत्र से आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की ओर से जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार जयगढ़ किले की पहाड़ी के पास 5 अप्रैल को महिला पर्यटक को अकेले घूमते देख 5 बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी।