बिसौली: बिसौली नगर में एसबीआई ने आयोजित किया आधुनिक कृषि ग्राहक सम्मेलन, किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
Bisauli, Budaun | Jun 10, 2026 बिसौली नगर में भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा बिसौली द्वारा आधुनिक कृषि ग्राहक सम्मेलन का बुधबार को 2 बजे करीब आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और कृषि उद्यमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया।