गिरिडीह: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को 12 बजे सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभाकक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. आर.पी. दास ने की। कार्यशाला में डेंगू से बचाव, पहचान एवं उपचार के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।