बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया, बरामद हुआ एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2026 मीडिया सेल बागपत द्वारा मंगलवार की शाम करीब छह बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आरोपित मुस्तकीम निवासी माता कॉलोनी बागपत को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।