जैतपुर: मवेशी चराने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, आम के पेड़ के नीचे मिला शव
खैरहा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में मवेशी चराने गई 58 वर्षीय समुद्री कोल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो खेत में आम के पेड़ के नीचे शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच रविवार सुबह 9 बजे से शुरू कर दी है।