शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद गांव में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार दोपहर 12 बजे से सूढ़ेश्वर महादेव मेला आयोजित हो गया। मेले के पहले ही दिन सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन करते नजर आए।दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में लगी दुकानों, झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का आनंद लिया।