आंवला: आंवला के एक गांव में देवी मंदिर विवाद सुलझा, हिंदू संगठन और ग्रामीणों ने कराया समझौता, निर्माण शुरू
आंवला तहसील क्षेत्र के मझुआ गांव में देवी मंदिर को लेकर चल रहा वर्षों पुराना विवाद सुलझ गया है। शनिवार को सुबह दस बजे अनुपम शंखधार ने दी जानकारी में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और गांव के संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया।