भभुआ: जिले के जंगली सूअर और नीलगायों के नियंत्रण के लिए हैदराबाद से कैमूर आएंगे शूटर
Bhabua, Kaimur | Jan 17, 2026 जंगली सूअर नीलगायों द्वारा किसानों की फसलों को क्षति को लेकर जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर वन्य जीवों के नियंत्रण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। जिले में 404 नीलगाय एवं 120 जंगली सूअर को नियंत्रित के लिए आवेदन प्राप्त है। शनिवार की शाम जिला प्रशासन ने बताया जंगली सूअर व नीलगाय के नियंत्रण के लिए हैदराबाद से कैमूर शूटर आएंगे