निघासन: सिंगहाकला निवासी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नेपाल के कैलाली जिले के हसुलिया के पास पलटी, एक बच्चे की हुई मौत
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कला गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर नेपाल राष्ट्र के बेहड़ा बाबा स्थान पर जा रहे थे। रास्ते में नेपाल राष्ट्र के कैलाली जिले के अंतर्गत हसुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई है। 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई है।