निघासन फायर स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत गदियाना गांव में आज शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस समेत दमकल विभाग को दी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 6 घर जलकर राख हो गए हैं।