लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के मंशा पुरवा गांव में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन लपटें तेजी से फैलती गईं, जिससे कई घर जलकर राख हो गए है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है।