दरभंगा: बंगाल चुनाव पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा पहुंचकर आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में एनडीए की सरकार बनेगी।पश्चिम बंगाल चुनाव की खास चर्चा करते हुए उन्होंने पाकिस्तान की इंट्री का मुद्दा उठाया और कहा कि चुनाव से पहले इस तरह के मुद्दों को लाकर माहौल प्रभावित करने की कोशिश हो रहा है