राशमि: राशमी में अंधड़ से भारी तबाही, बिजली आपूर्ति ठप, टिन शेड उड़े; लाखों का नुकसान
शुक्रवार तड़के 4 बजे राशमी क्षेत्र में आए तेज अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान कई पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अंधड़ की गति इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर टिन शेड भी उड़ गए। अंधड़ के समय लोग सो रहे थे, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कस्बे में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे तक बाधित रही, जिसके बाद उसे बहाल किया ज