पीपलदा: इटावा कस्बे में कोटा मार्ग पर बिजली के तारो में स्पार्किंग से दुकान के बाहर लगी आग हादसा टला
Pipalda, Kota | Jun 16, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज कोटा मार्ग पर बिजली के तारो में स्पार्किंग से दुकान के बाहर लगे तिरपाल व अन्य समान जलकर राख हो गए। जिसके चलते यहाँ सनसनी फैल गयी। इटावा क़स्बे में नाकाचुंगी के पास बिजली के तारो में स्पार्किंग होने से दुकान के बाहर रखे समान जल गए। दुकान बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। स्पार्किंग के चलते पूरे इलाके की बिजली चली गयी।