पीपलदा: ईद के त्यौहार को लेकर SDM नीता वसीटा की अध्यक्षता में इटावा थाने में CLG बैठक का किया गया आयोजन
Pipalda, Kota | Jun 15, 2024 इटावा क़स्बे में थाना परिसर पर SDM नीता वसीटा की अध्यक्षता में CLG सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें आगामी 17 जून को ईद के त्यौहार सौहार्द से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने कई मुद्दे SDM के समक्ष उठाये। ओर कहा कि क़स्बे में साम्प्रदायिक सौहार्द बना हुआ है।सभी मिलकर हर त्यौहार को मनाते है। बैठक में सीआई मांगेराम यादव भी मौजूद थे।