पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के डडवाड़ा मार्ग पर असंतुलित होकर पलटी 104 एम्बुलेंस, चालक को आई मामूली चोट
Pipalda, Kota | Jun 14, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में आज उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब 104एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि सीसवाली बारां जिले के अस्पताल की एम्बुलेंस लेकर किसी निजी कार्य से आया था। अचानक एम्बुलेंस से चालक सतुंलन खो बैठा ओर असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि उसमें लोग नही थे। सूचना पर इटावा पुलिस मौके पर पहुँची।चालक को मामूली चोटें आई है।