पीपलदा: कोटा श्योपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक हुआ घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jun 15, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव निवासी बाइक सवार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने पर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो गया।जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक सवार रवि पुत्र दौलतराम अपनी मुंह बोली बहिन को लेने जा रहा था कि मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल फिसलने से दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसको इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।