इंदौर: खजराना: मदरसे में 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Indore, Indore | May 19, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के नूरानी मदरसे में रहकर पढ़ाई करने वाले 16 वर्षीय छात्र जाहिद की करंट लगने से मौत हो गई। जिसमें छात्र के पिता ने बताया कि मदरसे के पास से ही हाई टेंशन लाइन जा रही है और उनका बेटा खिड़की के बाहर कुछ कपड़े गिर गए थे, उन्हें सरिया से निकल रहा था। इस दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें पिता ने लापरवाही का आरोप लगाया है।