जौनपुर: कॉलेक्ट्रेट में बदहाल बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव
जौनपुर जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जनता अंधेरे और पानी की समस्या से जूझ रही है।