अम्बाला: थाना महेश नगर में दर्ज 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 1 दिन के रिमांड पर
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 जमीन की खरीदने के नाम पर थाना महेश नगर में दर्ज 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। जिसको कोर्ट के आदेशों पर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि रानी बाग के रहने वाले व्यक्ति ने बीती 14 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को इस मामले मे शिकायत दी थी।