द्वारका: बिंदापुर थाना पुलिस ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने 1 शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ऑटोलिफ्टर की पहचान गौरव कोहली के रूप में हुई है, यह उत्तम नगर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इसके पास से चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इस आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने बिंदापुर और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना के 2 मामलों का खुलासा किया है।