द्वारका: द्वारका जेल की टीम ने दिल्ली से भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
द्वारका जिले की जेल बेल सेल की पुलिस टीम ने एक्साइज और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल दिल्ली से तड़ीपार किए गए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहित उर्फ सनी के रूप में हुई है। यह ढांसा, दिल्ली का रहने वाला है। यह आरोपी पहले से छावला, जाफरपुर कलां और रनहोला थानों के 5 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।