पकड़ीदयाल थाना राजेपुर नवादा गांव में एक युवक का हथियार लिए हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल हो रहे फोटो में युवक अपने बच्चों के साथ नजर आ रहा है और उसके हाथ में देशी हथियार (पिस्टल) जैसा कुछ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों में इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फोटो में हथियार लिए युवक राजेपुर नवादा का प्रवीण सिंह है।