कानपुर: द लायर्स एसोशिएसन ने DM को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार
कानपुर नगर में दी लायर्स एसोशिएशन के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। यह ज्ञापन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अमानवीय अत्याचार, लूट, बलात्कार, मूर्ति विध्वंस, के संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन था। ज्ञापन में बताया गया कि बांग्लादेश में बहुसंख्यक समुदाय द्वारा हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है.