कानपुर: सीसामऊ उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरा, 520 करोड़ की विकास कार्यों की देंगे सौगात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 29 अगस्त को लाल इमली चौराहे स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैंदान में आ रहे हैं। सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री का कानपुर दौरा काफी महत्व रखता है। उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जनसभा स्थल और मेट्रो रूट के साथ ही जीआईसी मैदान को भी चमकाने की कवायद तेज हो गई है। जीआईसी मैदान में टाइल्स लगाए जा रहे हैं।