कानपुर: ग्वालटोली पुलिस ने बच्ची से रेपकांड के आरोपी मौलाना के विरुद्ध 14 दिन में दाखिल की चार्जशीट
ग्वालटोली पुलिस ने बच्ची से रेपकांड के आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चच्चा के विरुद्ध 14 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी है।एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने जानकारी दी,मौलाना ने 10 अगस्त की देर शाम पड़ोस में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची के साथ चॉकलेट के बहाने रेप की घटना को अंजाम दिया था और पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था।अब चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।