कानपुर: पुलिस आयुक्त ने नजीराबाद स्थित जे के मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नजीराबाद स्थित जेके मंदिर का निरीक्षण पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने किया।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रात में आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जेके मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।इसके चलते पुलिस आयुक्त ने खुद मोर्चा संभाला।