कानपुर: आईआईटी कानपुर में बच्चों ने सीखे रोबोट बनाने के टिप्स,पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
आईआईटी कानपुर ने रणजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक के मूल सिद्धांत और प्रोग्रामिंग पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण स्कूल के बच्चों को रोबोट बनाने के विषय में जानकारी दी गई। विभिन्न स्कूलों के 25 छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्रोफेसर सांगल की टीम ने कार्यशाला में मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया।